1. क्या आवेदन करने के लिए मेरे पास पहले से स्थापित व्यवसाय होना आवश्यक है?
नहीं, आवेदक जिनका कोई मौजूदा व्यवसाय नहीं है, वो भी इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं ।
2. क्या मुझे इस कार्यक्रम के लिए कोई शुल्क देना होगा?
नहीं, इस कार्यक्रम के लिए कोई शुल्क नहीं है। यह पूर्णतः निःशुल्क है।
3. यह कार्यक्रम मेरे व्यवसाय में किस प्रकार मदद करेगा?
यह कार्यक्रम आपके उत्पाद में सुधार करने, नए माध्यमों से बिक्री बढ़ाने, वित्तीय सहायता और ऋण प्राप्त करने, आपके उत्पादों को पहचान दिलाने और व्यवसाय को बढ़ाने की रणनीतियाँ सीखने में मदद करेगा।
4. क्या पुरुष इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं?
18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकता है।
5. इस कार्यक्रम का माध्यम (मोड) क्या होगा?
कार्यक्रम मुख्य रूप से प्रत्यक्ष (फिजिकल) सत्रों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा, जबकि कुछ कोचिंग सत्र ऑनलाइन होंगे।
6. इस कार्यक्रम की अवधि/आवृत्ति क्या होगी?
कक्षाएं सप्ताह में एक बार 4 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी।
7. मैं इस कार्यक्रम के लिए कहाँ आवेदन कर सकता हूँ?
आप इस विज्ञापन में दिए गए QR कोड को स्कैन करके आवेदन कर सकते हैं, विवरण में दिए गए लिंक पे क्लिक कर सकते हैं या 9216044950 पर कॉल कर सकते हैं।